UGC NET Answer Key Release Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET Answer Key 2022) के लिए आंसर की जारी कर सकता है। एनटीए, यूजीसी नेट की परीक्षा पहले ही आयोजित कर चुका है। अब उम्मीदवार आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार आंसर की जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कब जारी होगी UGC NET आंसर की 2022?
उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए जुलाई के आखिरी सप्ताह तक यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की आंसर की जारी कर सकता है। फिलहाल आंसर की जारी करने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लिए कुछ समय के लिए आंसर की में सुधार की विंडो भी खोली जाएगी, जिसके बाद अंतिम आंसर की जारी होगी।
How to Check UGC NET Answer Key 2022
यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के लिए आसंर की चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्ननलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें।
- अब आपको न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाकर ‘UGC NET 2022 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।
- अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी जरूर लें।
इस दिन आयोजित की गई थी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 2022 8 जुलाई से शुरू हुई थीं। जुलाई के महीने में परीक्षा 08, 09, 11 और 12 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आंसर की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजित करता है। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट परीक्षा जुलाई 2022 आयोजित की गई थी।
छात्र कृपया ध्यान दें कि आंसर की या परीक्षा से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।


