SSC MTS Result 2022: इसी महीने जारी होगा SSC MTS टियर 1 रिजल्ट, यहां चेक करें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 08:15 PM IST

SSC MTS Tier 1 Result 2022 on ssc.nic.in: एसएससी एमटीएस टियर 2 की परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाने वाली है। जिसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि SSC MTS टियर-1 परीक्षा के लिए परिणाम सितंबर के महीने में ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है।

SSC MTS Result 2022: इसी महीने जारी होगा SSC MTS टियर 1 रिजल्ट, यहां चेक करें संभावित डेट

SSC MTS Result 2022 for Tier 1 on ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग SSC, जल्द ही एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के लिए परिणाम जारी करने जा रहा है। एसएससी पहले ही (SSC MTS Result 202) एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है, अब जल्द ही परिणाम को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार भी समाप्त हो सकता है। 

बता दें कि एक बार SSC MTS Tier 1 परिणाम 2022 जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। अभी तक परिणाम जारी होने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

SSC MTS Tier 1 Result 2022: इस दिन जारी होगा रिजल्ट

उम्मीद जताई जा रही है कि टियर 1 परीक्षा के लिए SSC MTS के परिणाम सभी उम्मीदवारों के लिए 29 सितंबर को जारी किए जा सकते हैं,बोर्ड जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सकता है। एसएससी एमटीएस टीयर 1 परीक्षा 5 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद 7 अगस्त, 2022 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां जमा करने को कहा गया था।

How to Check SSC MTS Tier 1 Result 2022 

SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए रिजल्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने परिणाम चेक करने की सलाह दी जाती है- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब  होमपेज पर जाकर SSC MTS Tier 1 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  • परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर नजर जाएगी।
  • अब ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • आपका नाम और रोल नंबर सूची में होने पर आप पास घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि पिछले महीने 5 अगस्त, 2022 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस टियर II परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। जिसके बाद से ही यह संभावना जताई जा रही है कि टियर I का परिणाम सितंबर के अंत तक जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर कड़ी नजर बनाए रखें।

End of Article