SSC JHT Admit Card 2022: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 05:43 PM IST

SSC Junior Hindi Translator Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम का एडमिट कार्ड रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ‌

SSC JHT Admit Card 2022: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC JHT Admit Card 2022, SSC Junior Hindi Translator, Senior Hindi Translator, Junior Translator Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एप्लीकेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। आयोग ने अभी केवल मध्य प्रदेश क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए ही एडमिट कार्ड अपलोड किया है।

आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी केवल कुछ ही क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। अन्य अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे। 

How to download SSC Junior Hindi Translator Exam 2022 Admit Card

  •  सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट ssnr.nic.in पर जाएं।
  •  फिर होम पेज पर दिख रहे 'STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR JUNIOR HINDI TRANSLATOR, JUNIOR TRANSLATOR AND SENIOR HINDI TRANSLATOR EXAMINATION, 2022 (TIER-I) TO BE HELD ON 01/10/2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप एप्लीकेशन स्टेटस चेक करके एडमिट कार्ड भी कर सकते हैं।

इस सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना होगा। सफल अभ्यर्थियों को फिर दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

End of Article