SSC GD Constable Result 2021: जानिए कब जारी होंगे जीडी कांस्‍टेबल रिजल्‍ट, यहां चेक करें कैटेगरी वाइस कट ऑफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 10:04 AM IST

SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक किया गया था। जल्‍द ही इसके परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

SSC GD Constable Result 2021: जानिए कब जारी होंगे जीडी कांस्‍टेबल रिजल्‍ट, यहां चेक करें कैटेगरी वाइस कट ऑफ

SSC GD Constable Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक किया गया था। इसके जरिए करीब 25271 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उम्‍मीदवार रिजल्‍ट के जल्‍द से जल्‍द जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एसएससी की ओर से पहले जारी किए गए परिणामों के स्‍टेटस रिपोर्ट के अनुसार GD Constable Result 2021  15 अप्रैल 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा उम्‍मीदवार संभावित कट ऑफ की भी लिस्‍ट कैटेगरी वाइस देख सकते हैं। 

एसएससी जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी। इसके लिए 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब परीक्षार्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

कैटेगरी वाइस कट ऑफ (SSC GD Constable Cut Off Marks)
कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा रिजल्‍ट के अलावा कट-ऑफ भी जारी किए जाएंगे। ये महिला एवं पुरुष अलग अलग कैटेगरी के लिए होंगे। मूल रूप से कट-ऑफ अंक, परीक्षा के लिए क्‍वालिफाई करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। कट-ऑफ स्कोर परीक्षा की कठिनाई, कुल पदों की संख्‍या, पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्‍या, श्रेणी-वार रिक्तियों आदि पर निर्भर करता है। आप यहां संभावित कट ऑफ देख सकते हैं। हालांकि अंतिम कट ऑफ परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा। 

कैटेगरी  पुरुष उम्‍मीदवारों के लिए कट ऑफ फीमेल उम्‍मीदवारों के लिए कट ऑफ 
सामान्‍य 
76
72
अन्य पिछड़ा वर्ग
70
67
अनुसूचित जाति
65
61
अनुसूचित जनजाति
58
55
भूतपूर्व सैनिक
60
52

चयन प्रक्रिया 
भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण यानि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में लिखित पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की जाएगी। न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्‍तावेज सत्‍यापन आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

End of Article