SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आंसर-की जारी, इस Direct Link से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 08:19 AM IST

SSC CGL Tier I Exam Answer Key 2022 Sarkari Result: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल 2021 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी / आपत्ति लिंक एक्टिव किया गया है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा में नामांकित और उपस्थित हुए हैं, वे यहां दिए गए लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं...

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आंसर-की जारी, इस Direct Link से करें चेक

SSC CGL Tier I Exam Answer Key 2022 : Staff Selection Commission Combined Graduate Level 2021 Exam Answer Key / Objection Link जल्द जारी किया जाने वाला है। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल 2021 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी / आपत्ति लिंक चेक कर सकेंगे।

SSC CGL Tier I Exam Answer Key 2022 - ग्रुप बी व सी में मिलता है मौका

बता दें, सीजीएल का मतलब होता है Combined Graduate Level, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा है। इसमें ग्रेजुएट यानी स्नातक स्तर के लोग आवेदन कर सकते हैं। यह कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए कर्मचारियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है।

SSC CGL Tier I Exam Answer Key 2022 - कैसे डाउनलोड करे आंसर की

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • यहां आंसर की नाम का बटन बना हुआ है, जिस पर क्लिक करें। यदि आप sscner.org.in पर जाते हैं तो यहां होमपेज पर ही लिंक फ्लैश कर दिया जाएगा।
  • यहां क्लिक करने के ​बाद संबंधित लिं​क पर जाएं और क्रेडिंशियल डालें जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी व कैंडिडेट का नाम।
  • अब स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें

बता दें आयोग ने 11 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 तक एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021 का आयोजन किया था। उम्मीदवार ssc.nic.in या sscner.org.in से उत्तर कुंजी देखने के अलावा आपत्ति लिंक भी देख पाएंगे

End of Article