SEBI Grade A Result 2022: सेबी ग्रेड ए परिणाम sebi.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 02:43 AM IST

SEBI Grade A Result 2022: सेबी इस भर्ती अभियान के तहत 120 लोगों को नियुक्त करना चाहता है। विशेष रूप से, ग्रेड ए चरण 1 परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी।

SEBI Grade A Result 2022: सेबी ग्रेड ए परिणाम sebi.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

SEBI Grade A result 2022 sebi.gov.in: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से चरण 1 के लिए ग्रेड ए परिणाम 2022 आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने यह भर्ती परीक्षा को दिया था वह आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in की मदद से अपने स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट सभी धाराओं - सामान्य, कानूनी, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), अनुसंधान और राजभाषा के लिए घोषित किए गए हैं।

यहां देखिए SEBI की ओर से जारी किए रिजल्ट को देखने के स्टेप्स:

  1. आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
  2. 'सेबी ग्रेड ए रिजल्ट 2022 फॉर फेज 1 डाउनलोड लिंक' पर क्लिक करें।
  3. प्रासंगिक स्ट्रीम पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. रिजल्ट को डाउनलोड कर सेव कर लें। प्रिंटआउट लेने की भी सलाह दी जाती है।

सेबी इस भर्ती अभियान के तहत 120 लोगों को नियुक्त करना चाहता है। विशेष रूप से, ग्रेड ए चरण 1 परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी।

SEBI यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के स्वामित्व में भारत में प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजार के लिए नियामक निकाय है। यह 12 अप्रैल 1988 को स्थापित किया गया था और सेबी अधिनियम, 1992 के माध्यम से 30 जनवरी 1992 को वैधानिक शक्तियां दी गई थी।

End of Article