RRB NTPC CBT Result: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 05:09 AM IST

RRB NTPC CBT Result Declared: आरआरबी ने 30 जुलाई को आयोजित परीक्षा के लिए 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, एनटीपीसी का सीबीएटी रिजल्ट 14 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम 2022 लिंक को यहां चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT Result: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT Result Link Out: रेलवे भर्ती बोर्ड कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, आरआरबी सीबीएटी 2022 परिणाम जारी हो गया है। आरआरबी ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, एनटीपीसी का सीबीएटी रिजल्ट 14 सितंबर, 2022 को रिलीज कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in से अपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परिणाम 2022 को नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से देखा जा सकता है।

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक: RRB NTPC CBAT Result 2022 link

आरआरबी ने 30 जुलाई, 2022 को एनटीपीसी सीबीएटी 2022 का आयोजन किया। उम्मीदवार अब अपने आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। आरआरबी एनटीपीसी आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि यदि उम्मीदवार वेतन स्तर 6 के लिए फिट पाए जाते हैं, तो उन्हें अन्य वेतन स्तरों के लिए विचार किए जाने के अपने अधिकारों को जब्त करना होगा।

आरआरबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'मेडिकल परीक्षा के बाद, वेतन स्तर -6 में पद के लिए अंतिम रूप से सूचीबद्ध उम्मीदवार को अन्य निचले वेतन स्तर के पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। हर उम्मीदवार को केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा में भाग लेने की जरूरत है।'

आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी रिजल्ट 2022: कैसे चेक करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट--rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उस लिंक को क्लिक करें जिसमें लिखा है, '30-07-2022 को आयोजित कंप्यूटर-आधारित-एप्टीट्यूड-टेस्ट के लिए स्कोर-कार्ड देखने का वेब लिंक'
  3. वैकल्पिक रूप से, ऊपर दिया गया रिजल्ट डायरेक्ट लिंक देखें।
  4. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  6. आरआरबी सीबीएटी 2022 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती वेतन स्तर के अनुसार आयोजित की जाती है और वेतन स्तर 5, 4, 3 और 2 को स्टेज वार तरीके से पब्लिश किया जाएगा।

End of Article