RRB NTPC CBAT Schedule Released: आरआरबी ने जारी किया RRB NTPC CBAT परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 11:34 AM IST

RRB NTPC CBT Exam Schedule Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC CBT परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं...

RRB NTPC CBAT Schedule Released: आरआरबी ने जारी किया RRB NTPC CBAT परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

RRB NTPC CBAT Schedule Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC CBT परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कृपया RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस को सही से पढ़ लें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड - RRB NTPC CBAT Date

उम्मीदवारों के मन में यकीनन यह सवाल उठ रहा होगा कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा। बता दें कि परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में जारी की गई परीक्षा डेट से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध हो जाएगा। जिसके बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़े बायोमेट्रिक से गुजरना होगा। उम्मीदवारों से भी अनुरोध है कि वे अपना मूल आधार कार्ड को परीक्षा केंद्र में अपने साथ ले जाएं।

परीक्षा का शेड्यूल देखने और डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है।

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर ‘Notice regarding scheduled date of CEN-01/2019 (NTPC CBAT) Computer Based Skill Test’  लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ खुलेगा।
  • आपका ‘RRB NTPC CBAT’ परीक्षा शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • RRB NTPC CBAT परीक्षा नोटिस डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती, परीक्षा, परीक्षा शहर की स्लिप, एडमिट कार्ड, परिणाम और अन्य जानकारी के बारे में सभी ताजा अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर कड़ी नजर बनाए रखें।

End of Article