RRB NTPC Admit Card 2022 Released For CBTST Re-Exam: आरआरबी एनटीपीसी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीबीएसटी पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होना है वो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें परीक्षा 12 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश शिफ्ट 1 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वहीं अब शिफ्ट 1 की परीक्षा 27 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। बता दें यह परीक्षा केवल पे लेवल 2 व 5 के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएग। साथ ही परीक्षा हॉल में जाते समय एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की ओरिजिनल फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप के से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB CBTST Re-Exam Admit Card 2022, यहां करें डाउनलोड
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBTST Re-Exam Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, इस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यदि अभ्यर्थियों के नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो, हस्ताक्षर या कहीं कोई श्रुटि है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेल कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर यदि आपके एडमिट कार्ड पर अंकित फोटोग्राफ से चेहरा मैच नहीं होता है तो किसी भी हाल में परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

