RRB Group D Exam Date 2021: जानें कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि, और औसत वार्षिक वेतन के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2021, 09:18 AM IST

RRB Group D Exam Date 2021: भारत ने अपने दैनिक कोविड ग्राफ में थोड़ा सुधार दिखाया है, देश में आज 12,516 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जो कि कल के 13,091 मामलों की तुलना में 4.3 प्रतिशत कम है। यदि ऐसे ही तेजी से मामला नियंत्रित रहेगा तो उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा...

RRB Group D Exam Date 2021: जानें कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि, और औसत वार्षिक वेतन के बारे में

RRB Group D Exam Date 2021: क्या आप आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं, यदि हां तो आपका इंतजार ज्यादा दिन का नहीं है, क्योंकि आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही इस विषय पर अपडेट दे सकता है।

भारत ने अपने दैनिक कोविड ग्राफ में थोड़ा सुधार दिखाया है, देश में आज 12,516 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जो कि कल के 13,091 मामलों की तुलना में 4.3 प्रतिशत कम है। यदि ऐसे ही तेजी से मामला नियंत्रित रहेगा तो उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

रेलवे में ग्रुप डी के लिए यह है औसत वार्षिक वेतन

ग्रुप डी (Group D) पदों का औसत वार्षिक वेतन 3 से 5 लाख प्रति वर्ष है। आरआरबी ग्रुप डी वेतन (RRB Group D Salary) ही नहीं बल्कि भत्तों के लिहाज से भी है बेहतरीन नौकरी है, क्योंकि यहां ऊपरी भत्तों की भी सुविधा दी जाती है। भारतीय रेलवे अपने कर्मचारी को नौकरी के स्थान के आधार पर एचआरए (रहने के लिए किराया) भी देता है।

कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2019 में कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए वैकेंसी जारी की थी, जिसके तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि पदों को भरा जाएगा। य​ह भर्तियां अलग अलग रीजन में की जाएंगी, हालांकि भर्ती अभियान रुका हुआ है, इसका असल कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो अब यह भर्ती अभियान जल्द ही फिर से एक्टिव हो सकता है।

दूसरी तरफ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए फाइनल आंसर की जाएगी, उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरआरबी के इन अपडेट्स के बाद ग्रुप डी परीक्षा के संचालन की खबरें आ सकती हैं।

इन सात विभागों में होगी भर्ती

मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, स्टोर्स, मेडिकल और ट्रैफिक सहित 7 विभागों के लिए रिक्तियों को भरा जाएगा।

End of Article