RRB Group D Admit Card 2022: जारी हुआ RRB ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 06:41 AM IST

RRB Group D Admit Card 2022 for CBT Phase 3 Exam Released: आरआरबी ग्रुप-डी एडमिट कार्ड 2022 आज 5 सितंबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी फेज 3 की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

RRB Group D Admit Card 2022: जारी हुआ RRB ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2022 released at rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT के लिए ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब अपना आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी फेज 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स और सीधा लिंक यहां शेयर किया गया है।

कब आयोजित की जाएगी परीक्षा? 

इसी महीने 8 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन जारी कर दिए गए है। उम्मीदवारों को याद दिला दें कि ये परीक्षा 19 सितंबर, 2022 तक सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा तिथि, समय और स्थान के बारे में केवल आरआरबी एडमिट कार्ड पर ही जानकारी दी जाएगी।

इस आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

How to download RRB Group D Admit Card 2022

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'कंप्यूटर-आधारित-टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • आपका आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • बाद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

उम्मीदवारों को याद दिलाया जाता है कि आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 का एडमिट कार्ड परीक्षा सिटी स्लिप से अलग है। एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

End of Article