REET Result 2022: कल इस समय जारी होंगे रीट के परिणाम? सामने आई ये बड़ी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 07:11 PM IST

REET BSER Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परिणाम अब कल 19 सितंबर 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। रीट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की पिछले महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर कड़ी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

REET Result 2022: कल इस समय जारी होंगे रीट के परिणाम? सामने आई ये बड़ी खबर

REET Result 2022 on reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, शिक्षा विभाग ने बीते दिन बीएसईआर के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, बैठक के दौरान कल यानी 19 सितंबर को रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उम्मीदवारों को बता दें कि रीट रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in व rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

REET Result 2022: कल इस समय जारी होंगे परिणाम

एक करीबी सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट कल 19 सितंबर 2022 को जारी किया जा सकता है। संभावनाएं हैं कि कल दोपहर तक राजस्थान शिक्षक पात्रता की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

How to Check REET Result 2022: इन आसान स्टेप्स से करें चेक

एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।

मुख्यमंत्री ने लगाई थी फटकार:
बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि रीट परीक्षा के रिजल्ट में आ रही देरी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। जिसके बाद से ही मूल्यांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आंसर की पिछले महीने 18 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई थी। वहीं यह परीक्षा 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी।

End of Article