REET Result 2022, Download Here Final Answer Key: खत्म हुआ इंतजार, जारी होने वाले हैं रीट 2022 के परिणाम। रीट 2022 के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, अजमेर (BSER) आज यानी 09 सितंबर 2022 को शाम तक रीट 2022 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिय रिपोर्ट्स की मानें तो (REET 2022 Result Latest Updates) बीएसईआर ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है, शिक्षा विभाग के आदेश के तुरंत बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा के एक माह के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है, लेकिन इस बार किसी कारणवश इसमें देरी हो रही है। हालांकि अब उम्मीदवारों को और अधिक इंतजार नहीं करना होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट घोषित कर सकता है। बीते माह 19 अगस्त को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 दिन का समय दिया गया था। ध्यान रहे रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है। रीट 2022 के संभावित कटऑफ की बात करें तो पेपर 1 की तुलना में पेपर-2 का कटऑफ अधिक जाने की उम्मीद है। क्योंकि पेपर 2 के लिए अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
REET Result 2022, यहां करें चेक
- REET BSER की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर REET BSER Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट के साथ क्वालीफाइंग उम्मीदवीरों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।
यहां देखें रीट 2022 कटऑफ
| कैटेगिरी | रीट 2022 पेपर 1 कटऑफ मार्क्स |
| सामान्य वर्ग (Gneral Category) | 65-70 |
| ओबीसी वर्ग (OBC) | 60-65 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (MBC) | 60-65 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 55-60 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 50-55 |
REET Paper 2 Cut off List, रीट पेपर-2 संभावित कटऑफ
| कैटेगिरी | रीट पेपर-2 कटऑफ मार्क्स |
| सामान्य वर्ग (General Category) | 70-75 |
| ओबीसी वर्ग (OBC) | 65-70 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (MBC) | 65-70 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 60-65 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 55-60 |
बता दें प्रत्येक वर्ष कटऑफ में बदलाव किया जाता है। इस बार भी पेपर 1 और पेपर 2 के कटऑफ लिस्ट में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि उम्मीद है कि कटऑफ मार्क्स इसके आसपास ही देखने को मिलेगा।
शिक्षकों के पदों पर की जाएगी भर्ती
रीट 2022 परीक्षा के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवोरों को सूचित किया था कि, इस परीक्षा के तहत प्रदेश सरकार के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 62000 रिक्तियों को भरा जाएगा।

