REET Admit Card 2022: रीट एडमिट कार्ड डेट का ताजा अपडेट, reetbser2022.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 09:11 AM IST

REET Admit Card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे जल्द ही इसे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Admit Card 2022: रीट एडमिट कार्ड डेट का ताजा अपडेट, reetbser2022.in से करें डाउनलोड

REET admit card 2022 Release Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वह एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। REET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। 

कब जारी होगा REET एडमिट कार्ड 2022

रीट एडमिट कार्ड को लेकर फिलहाल राजस्थान शिक्षा बोर्डड ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जुलाई के 18 जुलाई तक REET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। 

How to Download REET Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड  कर सकते हैं

  • सबसे पहले आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट - reetbser2022.in पर जाएं।
  • डाउनलोड आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी आरईईटी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • आरईईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कल जारी हो गई एग्जाम सेंटर स्लिप
राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने कल यानी 15 जुलाई के रीट एग्जाम 2022 के लिए एग्जाम सेंटर स्लिप जारी कर दी है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका पेपर किस शहर में आयोजित किया जा रहा है और इसके अनुसार वह अपनी यात्रा व रहने का इंतजाम भी कर सकते हैं।

एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही यह उम्मीद लगाई जा रही है कि पेपर का एडमिट कार्ड भी अब जल्द ही जारी हो सकता है। बता दें  कि आरईईटी परीक्षा 2022, 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

क्यों आयोजित की जाती है REET परीक्षा?  

REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

End of Article