RBSE Rajasthan Board Arts 12th Result 2022 Date: छात्र लंबे समय से राजस्थान बोर्ड्स 2022 आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान बोर्ड्स 2022 आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम जानने के लिए छात्र बेकरार थे। 1 जून को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए थे। और अब राजस्थान बोर्ड्स 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड्स साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें बोर्ड चेयरमैन ने आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को लेकर एक हिंट दिया था। इस हिंट के अनुसार, आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट 15 जून या उससे पहले जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे, और कुछ ऐसा ही हुआ। आज यानी 06 जून को रिजल्ट जारी कर दिया गया।
राजस्थान बोर्ड्स कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के मूल्यांकन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो गई थी। मूल्यांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद यह कहा जा रहा था कि मार्क्स अपलोड करने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में इस बात की संभावना थी कि राजस्थान बोर्ड्स कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित हो जाएंगे। यह कहा जा रहा था कि जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी हो सकते हैं और ऐसा ही हुआ। खबरों के अनुसार, 15 जून तक परिणाम सामने आ सकते थे, लेकिन रिजल्ट उससे पहले जारी कर दिया गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड्स कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
किस तरह चेक करें अपना रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड्स कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम परिणाम 2022 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर कक्षा 12 बोर्ड्स 2022 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जहां उन्हें पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी। जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें। जब जानकारी सबमिट हो जाएगी तब स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा। भविष्य के लिए छात्र अपना परिणाम डाउनलोड जरूर करें।

