राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर कब जारी होगा? जानिए कैसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:16 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान पुलिस परिणाम 2022 जुलाई के अंत में घोषित किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर कब जारी होगा? जानिए कैसे करें चेक

Rajasthan Police Constable 2022 Result official website police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान पुलिस परिणाम 2022 जुलाई के अंत में घोषित किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल अनंतिम यानी प्रोविजनल आंसर की 5 जुलाई, 2022 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जुलाई, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। पुलिस कांस्टेबल परिणाम के साथ, अंतिम आंसर की भी जारी की जाएगी। छात्रों द्वारा उठाई गई वैध आपत्ति पर विचार करने के बाद अंतिम आंसर की तैयार की जाती है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 अंतिम आंसर की पर आधारित होगा।

कुल मिलाकर 4388 वैकेंसी के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। परीक्षा 13 मई से 16 मई, 2022 तक राज्य भर के 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी और 14 मई की दूसरी पाली की परीक्षा किन्हीं कारणों से रद्द कर दी गई थी और यह परीक्षा 2 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. दिखाई देने वाले होम पेज पर, प्रदर्शित परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  4. अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज कर सब्मिट करें।
  5. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट ले लें।

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन आगे भर्ती प्रक्रिया के लिए किया जाएगा। सभी स्तरों की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

End of Article