Rajasthan Police Constable Result 2022: जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, देखें पीईटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 11:07 AM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 30 जुलाई 2022 को पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4,388 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022: जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, देखें पीईटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Rajasthan Police Constable Result 2022 at police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 30 जुलाई 2022 को शाम तक पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बोर्ड ने 4 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी हो सकता है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल के 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा। कयास लगाया जा रहा कि पीईटी के लिए 5 गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constabl Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें। यहां अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें, यदि आपका रजिस्ट्रेशन नंबर यहां प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल माने जाएंगे। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है।

पीईटी के लिए मानदंड

शारीरिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवरों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर और महिला उम्मीदवरों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरा करना होगा। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की छाती बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेटी होनी चाहिए।

रद्द कर दी गई थी परीक्षा

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस बार 14 मई 2022 को होने वाली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। बता दें इस बार प्रदेश सरकार ने काफी कड़ाई के साथ पेपर आयोजित किया था, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक हो गया था।

End of Article