CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: आज जारी होने जा रहा ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 08:43 AM IST

CHSE Odisha +2 12th Arts Result 2022 at orissaresults.nic.in, bseodisha.ac.in Live Updates: सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा हो चुकी है। सीएचएसई आज 8 अगस्त, 2022 को ओडिशा 12वीं कला स्ट्रीम के लिए परिणाम जारी करेगा। शाम 4 बजे से, छात्र सीएचएसई परिणाम ऑनलाइन orissaresults.nic.in, chseodisha.nic.in पर देख सकते हैं...

CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: आज जारी होने जा रहा ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम, ऐसे करें चेक

CHSE Odisha +2 12th Arts Result 2022: Council of Higher Secondary Education, CHSE Odisha Result 2022 Date, Time की घोषणा हो चुकी है। सीएचएसई आज 8 अगस्त, 2022 को ओडिशा 12वीं कला स्ट्रीम के लिए परिणाम जारी करेगा। शाम 4 बजे से, छात्र सीएचएसई परिणाम ऑनलाइन orissaresults.nic.in, chseodisha.nic.in पर देख सकते हैं।

छात्रों को अपने सीएचएसई परिणाम 2022 की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ये रोल नंबर सीएचएसई प्रवेश पत्र से आसानी से मिल जाएगा। चूंकि आज परिणाम जारी हो रहा है इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वे अभी से प्रवेश पत्र या रोलनंबर अपने पास रखें। एक रिपोर्ट के अनुसार, कला स्ट्रीम के लिए सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 का इंतजार 1 लाख छात्र कर रहे हैं।

How to Check Odisha 12th Arts Result 2022

Odisha 12th Arts Result 2022 घोषित होने के बाद आप निम्नलिखित तरीके से देख सकते हैं।

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले orissaresults.nic.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर देखें ANNUAL EXAMINATION, ARTS STREAM-2022 नाम का लिंक दिखाई देगा। 
  • इस पर क्लिक करें, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट देखें

सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 की तारीख, समय की पुष्टि कथित तौर पर स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास द्वारा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित होने के ठीक बाद, ओडिशा 12वीं कला परिणाम देखने के लिए लिंक सभी छात्रों के लिए शाम 4 बजे लाइव हो जाएगा।

सीएचएसई 12वीं वाणिज्य और विज्ञान विषयों के भी परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किए गए थे, यही कारण है कि कला स्ट्रीम के भी परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाने की बात उठ रही है।

End of Article