UPSC NDA, NA 1 Result 2026 Declared On upsc.gov.in, joinindiannavy.gov.in: यूपीएससी एनडीए 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA 1 Result) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा (1) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, oinindianarmy.nic.in joinindiannavy.gov.in या फिर
careerindianairforce.cdac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणामों के आधार पर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 157वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी के 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) में प्रवेश के लिए थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले 617 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।
UPSC NDA, NA 1 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Final Result लिंक पर क्लिक करें।
- यहां Examination Final Results पर जाएं।
- अब National Defence Academy and Naval Academy Examination 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC NDA, NA 1 Result 2026: Download PDF
फैसिलिटेशन काउंटर पर कर सकते हैं संपर्क
जारी अधिसूचना के मताबिक यूपीएससी के परिसर में एक सुविधा केंद्र (फैसिलिटेशन काउंटर) है। उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से इस काउंटर से इस परीक्षा के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार सभी दिन सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे तक टेलीफोन नंबर 011-24041001 और 011-40303444 पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा, एसएसबी/साक्षात्कार से संबंधित मामलों के लिए, उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-26175473 पर या थल सेना को पहली पसंद के रूप में चुनने पर joinindianarmy.nic.in, नौसेना/नौसेना अकादमी को पहली पसंद के रूप में चुनने पर 011-23010097/Email: officer-navy@nic.in या joinindiannavy.gov.in, और वायु सेना को पहली पसंद के रूप में चुनने पर 011-23010231 Extn. 7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
