Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC के परिणाम किए जारी, इस तरह डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 01:49 PM IST

Maharashtra SSC Result 2022 How to Check Through DigiLocker: महाराष्ट्र बोर्ड आज 17 जून को एसएससी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के SSC के सभी छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in और डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC के परिणाम किए जारी, इस तरह डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2022 How to Check Thruogh DigiLocker: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज 17 जून को 11 बजे SSC परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट लिंक महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे से एक्टिव है। एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्र MSBSHSE कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम 2022 को mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं। छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसकी जानकारी यहां दी गई है-

How to Check Maharashtra SSC Results Through DigiLocker

एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 सभी छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं-   

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध साइन अप पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • 'शिक्षा' श्रेणी के अंतर्गत, MSBSHSE चुनें
  • महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा परिणाम 2022 श्रेणी पर क्लिक करें
  • अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, और परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • अब रिजल्ट का पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे के लिए आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

स्कूलों से मिलेगी रिजल्ट की हार्ड कॉपी

महाराष्ट्र बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, ‘महाराष्ट्र बोर्ड के एसएससी के परिणाम ऑनलाइन घोषित हो रहे हैं हालांकि छात्रों को रिजल्ट की हार्डकॉपी अलग-अलग स्कूलों द्वारा वितरित की जाएगी। शिक्षकों ने इस साल राज्य के कुछ हिस्सों में यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया समय में पूरी की है।’

सबसे ज्यादा व सबसे कम किस क्षेत्र का रहा रिजल्ट

एसएससी परिणाम 2022 के अनुसार, कोंकण क्षेत्र के छात्रों ने सबसे ज्यादा 99.27 पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया है, जबकि नासिक रीजन ने सबसे कम 95.90 पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया है।

End of Article