JEE Main Result 2022: क्या आज नहीं आएगा jeemain.nta.nic.in सेशन 1 रिजल्ट, जेईई मेन परिणाम पर नया अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:22 PM IST

JEE Main Result 2022 Date: एनटीए से जेईई मेन सेशन 1 के परिणाम की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से करने की उम्मीद है। 8 से 10 जून के बीच परिणाम के जारी होने की पूरी संभावना है।

JEE Main Result 2022: क्या आज नहीं आएगा jeemain.nta.nic.in सेशन 1 रिजल्ट, जेईई मेन परिणाम पर नया अपडेट

JEE Main Result Date 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 सेशन 1 पेपर 1 परीक्षा के परिणाम कभी भी घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसके आज 8 जुलाई को घोषित होने की उम्मीद थी लेकिन कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम जारी होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके कल 9 जुलाई, शनिवार तक आने की पूरी संभावना है। एक बार घोषित होने के बाद, एनटीए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन रैंक और अंतिम कट-ऑफ रिलीज करेगा। जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक), और पेपर 2 परीक्षा 23 से 29 जून तक आयोजित की गई थी।

एनटीए ने 2 जुलाई को जेईई मेन 2022 परीक्षा की अंतिम आंसर की पहले ही सत्र 1 परीक्षा के लिए जारी कर दी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से अपना जेईई मेन 2022 सत्र 1 बीई / बी.टेक पेपर 1 आंसर की चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2022 सेशन 1 बीई / बीटेक पेपर 1 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 रिजल्ट: जांच के लिए वेबसाइट

jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
nta.ac.in

जेईई मेन 2022 सेशन 1 रिजल्ट: चेक करने के स्टेप्स

  1. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. होम पेज पर सेशन 1 (एक बार घोषित) के लिए जेईई मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना जरूरी विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

जेईई मेन 2022 सेशन 1 पेपर 1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी की गई थी। जेईई मेन 2022 का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने वाला है। विशेष रूप से, जेईई मेन 2022 परीक्षा 23 जून, 2022 से 29 जून, 2022 तक भारत के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में आयोजित की गई थी।

End of Article