साउथ मूवीज

'Ramayana' में रणबीर कपूर की एक्टिंग के मुरीद हुए SS Rajamouli, यश और साई पल्लवी के लिए कही ये बात

SS Rajamouli reviews Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को देखने के बाद मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने जमकर तारीफ की है।

Image

'रामायण' को देखने के बाद एसएस राजामौली ने तारीफ (Pic Credit: Instagram)

SS Rajamouli reviews Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करण जौहर से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने 'रामायण' की जमकर तारीफ की। ऐसे में अब 'रामायण' को देखने के बाद मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने इसकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को बेहद शानदार बताया। इसके अलावा निर्देशक ने यश और साई पल्लवी की एक्टिंग की भी सराहना की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana BO Collection Day 1: रणबीर-यश की फिल्म नहीं लगा पाई सेंचुरी, भारत में कमाए इतने करोड़)

एसएस राजामौली ने की 'रामायण' की तारीफ

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना रिव्यू साझा किया। राजामौली ने फिल्म के शानदार विजुअल्स की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बड़े पर्दे पर फिल्म को देखने के बाद शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।

रणबीर कपूर के राम अवतार ने जीता दिल

एसएस राजामौली ने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को खास तौर पर सराहा। उन्होंने रणबीर कपूर के अभिनय को 'शांत, लेकिन भव्य' बताया। खासकर वनवास के बाद के हिस्सों में रणबीर के प्रदर्शन ने उन्हें प्रभावित किया। रणबीर कपूर के अलावा एसएस राजामौली ने यश और साई पल्लवी के अभिनय की भी तारीफ की। फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश को उन्होंने बेहद प्रभावशाली और खौफनाक व्यक्तित्व वाला बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल)

वहीं दूसरी ओर माता सीता के किरदार में नजर आ रहीं साई पल्लवी की खूबसूरती और सहज अभिनय ने भी राजामौली का दिल जीत लिया। फिल्म के प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म का हर हिस्सा पसंद आया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article