IBPS RRB Admit Card 2022: जारी हो गया IBPS RRB परीक्षा एडमिट कार्ड, ibps.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 04:27 PM IST

IBPS RRB Admit Card Released at ibps.in: आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2022 अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है।

 IBPS RRB Admit Card 2022: जारी हो गया IBPS RRB परीक्षा एडमिट कार्ड, ibps.in से करें डाउनलोड

IBPS RRB Admit Card 2022 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, IBPS RRB एडमिट कार्ड 2022 अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा के लिए जारी कर दिए गए हैं। आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप ए भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों इस आर्टिकल में नीचे दिए गए हैं।

IBPS RRB Admit Card 2022 Direct link

कब आयोजित होगी परीक्षा?



IBPS ऑफिसर स्केल 2022 परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने पर, उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल, परीक्षा की अवधि और अन्य जानकारी हासिल हो जाएगी।





How to Download IBPS RRB Admit Card 2022

आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप ए भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट--ibps.in पर जाएं। 
  • दिखाई देने वाले होमपेज पर, ‘IBPS RRB Officer Scale 2 & 3 Admit Card 2022 download’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2022 के माध्यम से 8000 से अधिक रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। यह परीक्षा 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कृपया नोट कर लें कि अधिकारी स्केल 2 (सामान्य बैंकिंग अधिकारी) और अधिकारी स्केल 3 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी जबकि अधिकारी स्केल 2 ( स्पेशलिस्ट कैडर) टेस्ट 2 घंटे 30 मिनट का होगा।

End of Article