HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: छात्र लंबे समय से हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022 (Haryana Board Result 2022) को लेकर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 (HBSE 10th And 12th Board Result 2022) जारी कर देगा। खबरों के अनुसार, अब किसी भी दिन बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 (HBSE 10th And 12th Board Result 2022) रिजल्ट तारीख की घोषणा कर सकता है। ऐसे में छात्रों को यह सलाह दी जा रही है कि वह एचबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करते रहें। कयास लगाए जा रहा हैं कि 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 (Haryana Board 10th And 12th Result 2022) अलग-अलग तिथियों पर जारी किए जाएंगे।
यह संभावना है कि एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 (HBSE 10th And 12th Result 2022), 2 या 3 दिन के अंतराल में जारी करेगा। पिछले कुछ वर्षों की बात की जाए तो हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम परीक्षा के खत्म होने के 40 से 50 दिनों के भीतर जारी किए थे। ऐसे में इस वर्ष, हरियाणा बोर्ड की परीक्षा 20 और 27 अप्रैल 2022 को खत्म हुई थी। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, इस वर्ष 15 जून या उससे पहले रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
फिलहाल एचबीएसई ने हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट डेट 2022 (Haryana Board 10th And 12th Result Date 2022) की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर एचबीएसई के पिछले ट्रेंड्स की बात की जाए तो 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मई के महीने में रिलीज किया जाता है। लेकिन इस बार हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022, 15 जून तक जारी होने की उम्मीद है।

