BSEH Class 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 21 जुलाई को, bseh.org.in पर देखें नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2020, 11:26 AM IST

BSEH Class 12th Result 2020: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) क्लास 12वीं के नतीजों का ऐलान 21 जुलाई को हो सकता है जिसे bseb.org.in देखा जा सकता है।

BSEH Class 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 21 जुलाई को,  bseh.org.in  पर देखें नतीजे

BSEH Haryana Board 12th Result: : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) क्लास 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर सकता है।  रिजल्ट घोषित होने के बाद जो छात्र बीएसईएच कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseb.org.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। 

हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के एग्जाम रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जाएगा। 12वीं के छात्रों का रिजल्ट उन पेपरों के मार्क्स के आधार पर घोषित किया जाएगा जो हो चुके हैं जबकि आयोजित हो चुके पेपरों के औसत मार्क्स लिए जाएंगे जिनके आधार पर नतीजों का ऐलान होगा।

पिछले हफ्ते 10वीं के परिणाम घोषित हुए थे 

गौर हो कि पिछले हफ्ते हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी किया था जो 64.59 फीसदी रहा था। परीक्षा में लड़कियों की पास परसेंटेज 69.86 प्रतिशत और लड़कों की 60.27 प्रतिशत रही थी। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 9.59 फीसदी ज्यादा रहा था। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 अक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया। हिसार की ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई। 

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. मुखपृष्ठ पर उस लिंक पर क्लिक करें।
  3. कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट, डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  4. अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज  करने के बाद लॉगिन करें।
  5. रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

गौर हो कि हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस  महामारी और लॉकडाउन की वजह से परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। बाद में हरियाणा बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया।  इस बार हरियाणा बोर्ड के 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 2 लाख 32157 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है।
 

End of Article