CUET PG 2022 Result Date: जानें कब तक आएगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यहां से देखें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 06:10 AM IST

CUET PG 2022 Result Date: उम्मीदवारों को CUET पीजी उत्तर कुंजी पर आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर 18 सितंबर, रात 9 बजे तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। इसके बाद अब परिणाम को घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

CUET PG 2022 Result Date: जानें कब तक आएगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यहां से देखें अपडेट

CUET PG 2022 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2022 आंसर की आपत्ति विंडो बीते दिन 18 सितंबर को बंद हो चुकी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta पर CUET PG 2022 आंसर की डाउनलोड करने और आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर रात 9 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते थे, इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया गया।

CUET PG 2022 आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को हर ऑब्जेक्शन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना था जोकि आपत्ति सही पाए जाने पर वापसी योग्य था। आगे की प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों का पैनल उम्मीदवारों से प्राप्त शिकायतों का सत्यापन करेगा और अंतिम आंसर की और परिणाम जारी करेगा।

सीयूईटी से जुड़े एक नोटिफिकेशन में लिखा है, 'अगर किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो CUET आंसर की को संशोधित किया जाएगा और इसी के अनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। संशोधित अंतिम आंसर की के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा।' अब उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

नोटिफिकेशन में लिखा है, 'किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति / अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों की ओर से अंतिम रूप दी गई आंसर की फाइनल होगी। 18 सितंबर, 2022 के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती स्वीकार की जा सकती है। आंसर की उन सभी उम्मीदवारों पर लागू होगी जिन्होंने संबंधित प्रश्न का प्रयास किया होगा।'

अगर परिणाम की बात करें तो अब इसके जल्द ही जारी होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सीयूईटी रिजल्ट को आपत्ति विंडो बंद होने के 15 दिन से लेकर 3 सप्ताह के अंतराल के अंतर्गत जारी किया जा सकता है हालांकि इस बारे में आधिकारिक अपडेट का फिलहाल इंतजार है। कुछ अटकलों के अनुसार सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में परिणाम आएगा।

CUET PG 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी; एक को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दो को 3 से शाम 5 बजे की शिफ्ट में आयोजित किया गया था।

End of Article