CBSE 10th Compartment Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 02:12 PM IST

CBSE 10th Compartment Result 2022 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th Compartment Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक

CBSE 10th Compartment Exam Result 2022 at cbse.gov.in and cbseresults.nic.in: The Central Board of Secondary Education, CBSE 10th Compartment Exam Result 2022 जारी हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर  cbseresults.nic.in पर सीबीएसई कक्षा 10 के कम्पार्टमेंट परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है साथ ही साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देखा जा सकता है। 

सीबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब अपने संबंधित परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि, हॉल टिकट नंबर आदि दर्ज करना होगा।

How to check CBSE Class 10 Compartment Result 2022

  • सबसे पहले इस वेबसाइट - cbseresults.nic.in पर जाएं
  • फिर इस लिंक पर क्लिक करें - Secondary School Compartment Examination (Class X) Results 2022 – Announced on 9th September 2022 ये लिंक आपको होम पेज पर दिखाई देगा। 
  • अब Secondary School Compartment Examination (Class X) 2022 खुल जाएगा
  • यहां विवरण दर्ज करें और रिजल्ट डाउनलोड करें

सीबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया गया था जो या तो बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या उत्तीर्ण नहीं हुए थे। सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम 2022 आज, 9 सितंबर, 2022 घोषित किया गया है। परिणाम ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करके चेक करें।

सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 भी 7 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था।

End of Article