CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं के रिजल्ट पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते के भीतर ही सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर देगा। वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे
एक बार सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 के रिजल्ट जारी होने के बाद, सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
रिजल्ट जारी करने को तैयार है सीबीएसई
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके साथ ही अब बोर्ड परिणाम से पहले के कुछ अंतिम स्टेप्स पूरे करने में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई रिजल्ट की तारीख जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी कर सकता है।
रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट
सीबीएसई ने फिलहाल रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं के रिजल्ट 19 या 20 जुलाई को जारी हो सकते हैं, वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम 24 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जारी है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही यकीन करें।
How to check CBSE Class 10th and 12th Result 2022
एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
- फिर कक्षा 10वीं या 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
- कक्षा 10 वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कक्षा 10वीं व 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल करीब 35 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने बोर्ड परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं के 14 लाख वहीं कक्षा 12वीं के 21 लाख छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे। एक तरह जहां सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई, वहीं सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षाएं 15 जून, 2022 को खत्म हुए थे।


