बॉलीवुड

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

साउथ की जानी-मानी अदाकारा कीर्ति शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू का खास कनेक्शन रोहित शेट्टी से होगा, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।

Image

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को दीवाना बना चुकी कीर्ति शेट्टी जल्द ही अपने करियर में एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। इनसाइडर्स की मानें तो कीर्ति शेट्टी कुछ ही समय में बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। अदाकारा कीर्ति शेट्टी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए विषय का भी चुनाव कर लिया है और ये भी फैसला ले लिया है कि इसे कौन सा डायरेक्टर बनाएगा। अगर पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो अदाकारा कीर्ति शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू का खास रिश्ता डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ होगा, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

रोमांटिक मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी Krithi Shetty

अगर सूत्रों की मानें तो कीर्ति शेट्टी की पहली बॉलीवुड फिल्म को रोहित शेट्टी के खेमे की विधि घोड़गाँवकर डायरेक्ट करेंगी। विधि की ये मूवी एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसकी पूरी लाइमलाइट कीर्ति शेट्टी के ऊपर ही रहने वाली है। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना पक्का है कि ये फिल्म विधि और कीर्ति इस साल के अंत तक शुरू कर देंगी। विधि पूरी कोशिश करेंगी कि वो इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए कीर्ति को एक नए अवतार में पेश करें। फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान जल्द ही होगा, जिसके लिए मेकर्स तैयारियां कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मोदी जी इतने कमजोर नहीं...", सरकारी दवाब पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी

Vidhi Ghodgaonkar करेंगी डायरेक्शन

रोहित शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अपने अलग स्टाइल के चलते खास पहचान बनाई है। उन्हें आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अगर सूत्रों की मानें तो विधि ने रोहित शेट्टी के साथ लगभग 17 सालों तक काम किया है। रोहित शेट्टी के अंडर तैयार हुईं विधि कीर्ति की फिल्म के लिए एक अलग तरह से पेश करेंगी। इस मूवी को निर्माता अभिषेक एस व्यास एवीएस स्टूडियो के अंतर्गत बनाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article