CBSE Class 10th and 12th Results 2022: सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, देंखे ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 12:23 PM IST

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्द की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, देंखे ताजा अपडेट

CBSE Class 10th and 12th Results 2022 Release Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से इस महीने या जुलाई के पहले सप्ताह में सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जुलाई में घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई के सूत्रों के अनुसार कक्षा 10वीं के परिणाम जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का अभी कुछ ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।  एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

CBSE Term 2 Result - लगभग खत्म हो चुकी है मूल्यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई के सूत्रों के हवाले से खबर समाने आ रही है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन प्रक्रिया को खत्म करने का लक्ष्य 22 दिन निर्धारित किया गया था। इसके बाद अब परिणाम की तारीख जल्द ही जारी की जा सकती है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि सीबीएसई ने स्कूलों को दो बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी कहा है। सीबीएसई ने अभी तक टर्म 2 के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

Read More- आज इस समय जारी होगी RRB NTPC CBT 2 Answer Key

How to check CBSE Class 10th and 12th Result 2022

एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
  • फिर कक्षा 10वीं या 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • कक्षा 10 वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, बोर्ड टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों को इकट्ठा किया जाएगा और कक्षा 10 और 12 के लिए अंतिम सीबीएसई परिणाम 2022 जारी करेगा। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुए।

End of Article