CBSE Board Class 10th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर लगभग अपलोड कर लिया गया है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड पहले कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करता है, इसके एक से दो दिन के भीतर 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है।
यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में जिसके कम मार्क्स आते हैं उसे निराश होने की जरूरत नहीं है बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE Board Class 10th Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE CLass 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा, अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।
पिछले साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकारी के आदेश के बाद बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।
SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं। अब CBSE10 टाइप कर स्पेश दें और अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर आपके फोन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
प्रैक्टिकल व थ्योरी में पास होना अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स दिए जाते हैं। साथ ही यहां छात्रों को सीजीपीए दिया जाता है, परसेंटेज निकालने के लिए अपने सीजीपीए को 9.8 से गुणा कर दें। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में पास होना अनिवार्य होता है।

