एजुकेशन

West Bengal HS Final Answer Key 2026: पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री फाइनल आंसर की जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

WBCHSE West Bengal HS Final Answer Key 2026 Released: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने उच्च माध्यमिक (HS) तीसरे सेमेस्टर परीक्षा 2027 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

WBCHSE West Bengal HS Final Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री फाइनल आंसर की

WBCHSE West Bengal HS Final Answer Key 2026 Released: डब्ल्यूबीसीएचएसई हायर सेकेंड्री थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (West Bengal HS Final Answer Key) खबर है। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने उच्च माध्यमिक (HS) तीसरे सेमेस्टर परीक्षा 2027 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इस बात की जानकारी परिषद ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना संख्या L/PR/422/2026 के क्रम में सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि, उच्च माध्यमिक परीक्षा 2027 के सेमेस्टर-III के प्रश्नपत्रों की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) आज परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

अपने आंसर से मैच कर सकते हैं

यह फाइनल आंसर की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों और चुनौतियों पर विचार करने के बाद जारी की गई है। छात्र इसे डाउनलोड कर अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए अपने उत्तरों की तुलना परिषद की ओर से स्वीकार किए गए सही उत्तरों से कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लिश, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट में कुल तीन ऐसे प्रश्न थे जिनका कोई भी विकल्प सही नहीं था। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही यह फाइनल आंसर की जारी की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र ग्रुप सी के 11000 पदों में बढ़ोत्तरी

ऐसे डाउनलोड करें डब्ल्यूबीसीएचएसई हायर सेकेंड्री फाइनल आंसर की

  • सबसे पहले wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Council Website लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर WBCHSE West Bengal Higher Secondary Final Answer Key 2026 Download
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के हायर सेकेंड्री आंसर की से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article