CBSE 10th Result 2022 Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर आज 4 जुलाई को कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2022 के जारी होने की संभावना है। हालांकि इस बारे में अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक आयोजित की थी जबकि टर्म 1 की परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर में किया गया था। सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों के लिए, छात्रों को एक संयुक्त मार्कशीट जारी करेगी।
सीबीएसई के छात्र इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इनके अलावा, छात्र CBSE Class 10th Result 2022 को डिजिलॉकर वेबसाइट, ऐप या एसएमएस के माध्यम से या फिर उमंग ऐप से भी देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि उमंग ऐप की मदद से रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है।
उमंग ऐप पर कैसे देखें CBSE बोर्ड रिजल्ट 2022
1- सबसे पहले Google Play Store या IOS ऐप स्टोर के जरिए उमंग ऐप डाउनलोड करें।
2- अब होम पेज पर नजर आ रहे टैब पर सीबीएसई का चयन करें।
3- यहां कक्षा 10 या 12 के लिए सीबीएसई परिणाम टर्म 2 का चयन करें।
4- सीबीएसई बोर्ड रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर, केंद्र संख्या और एडमिट कार्ड आईडी एंटर करें।
5- इसके बाद अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर लें।
बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी या बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले टॉपर्स की लिस्ट मुहैया कराई जाएगी।

