HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड जारी करने जा रहा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, यह है तारीख

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 30, 2022 | 15:29 IST

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा बहुत जल्द हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। BSEH कक्षा 10, 12 के परिणाम BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित होंगे, छात्र यहां से संभावित तिथि देख सकते हैं...

hbse 10th result 2022, hbse 10th result 2022 date
हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा 
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड बहुत जल्द 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है।
  • इस बार 10वीं में 3.68 जबकि 12वीं में 2.61 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करें।

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: Board of School Education Haryana BSEH Class 10, 12 Results की घोषणा बहुत जल्द करने वाला है। BSEH कक्षा 10, 12 के परिणाम को जल्द ही ​आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की तारीख और समय जारी नहीं किया गया है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3.68 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 2.61 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कक्षा 10, 12 की परीक्षा राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

How to check Haryana Board 10th, 12th Result 2022

  • BSEH की आधिकारिक वेबसाइट यह है - bseh.org.in
  • यहां ​आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा ''Haryana Board 10th, 12th Result 2022''  यह लिंक आपको रिजल्ट जारी होने के बाद होमपेज पर 'न्यूज' नाम के सेक्शन में मिल जाएगा।
  • इसके अलावा आप होमपेज पर ही 'रिजल्ट' नाम का सेक्शन भी पाएंगे, जिस पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब लॉगइन डिटेल डालें, रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड व प्रिंट कराना न भूलें।

BSEH Class 10, 12 Results - हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा

एक रिपोर्ट के अनुसार अभी मूल्यांकन प्रक्रिया पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा, यदि संभावित तिथि की बात करें तो हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा जून के शुुरुआती दिनों में कर दी जाएगी।

माना जा रहा है कि डायरेक्ट रिजल्ट जारी होने से पहले रिजल्ट तिथि की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट दोनों एक साथ जारी करता है।

Read More - यहां जानें यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? इस लिंक से देख सकेंगे परिणाम

अगली खबर