AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: जानें कब जारी होने वाले हैं एएचएसईसी 12वीं रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 08:26 AM IST

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी 12वीं रिजल्ट 2022 की तारीख जल्द ही घोषित होने की संभावना है। यह असम एचएस परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा किए जाने की उम्मीद है...

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: जानें कब जारी होने वाले हैं एएचएसईसी 12वीं रिजल्ट

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: Assam Higher Secondary Education Council, AHSEC 12th Result 2022 date की जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगा। Assam HS Result 2022 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार आज से कल में खत्म होने की पूरी संभावना है, इसी के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ahsec.assam.gov.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया जा सकता है। एक बार AHSEC 12th Result 2022 की घोषणा हो जाने के बाद छात्र टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से डायरेक्ट लिंक पास सकेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एचएस 12वीं परिणाम 2022 के लिए अस्थायी तिथि 24 जून, 2022 है। हालांकि, परिषद की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण, छात्र प्रतीक्षा कर रहे हैं।

AHSEC HS फाइनल परीक्षा 2022 का आयोजन 15 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। रिजल्ट जारी होते ही 2 से ढाई लाख छात्रों के लिए इंतजार खत्म हो जाएगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री, डॉ रनोज पेगू ने (Dr Ranoj Pegu) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कक्षा 12 के असम उच्चतर माध्यमिक परिणाम छात्रों की जांच के लिए समय पर घोषित किए जाएंगे।

AHSEC 12th Result 2022 Website

असम एचएस परिणाम 2022 जारी होने के बाद, छात्र अपने एएचएसईसी 12वीं के परिणाम राज्य के आधिकारिक परिणाम पोर्टल resultsassam.nic.in पर से भी देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और हॉल टिकट अपने पास तैयार रखें क्योंकि उन्हें अपना असम 12 वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

End of Article