एजुकेशन

APSC CCE Prelims Exam 2024: जारी हुई एपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम डेट, मार्च में इस तारीख को होगी परीक्षा

APSC CCE Prelims Exam 2024: असम लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रीलिम्स) की तारीख जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां एपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम डेट 2024 व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

APSC CCE Prelims Exam 2024

APSC CCE Prelims Exam 2024, APSC Prelims Exam Date 2024: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रीलिम्स) की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर एपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट (APSC CCE Prelims Exam 2024 Date) व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

APSC CCE Prelims Exam 2024: मार्च में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा जोरहाट, कोकराझार, माजुली, उत्तर लखीमपुर, सिलचर, शिवसागर, तेजपुर, गुवाहाटी और तिनसुकिया समेत 32 जिला मुख्यालयों पर होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड तय समय पर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

APSC Prelims Exam 2024 Date: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो प्रीलिम्स एग्जाम में जनरल स्टडीज के दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download APSC CCE Admit Card 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
  • फिर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

APSC CCE 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article