एजुकेशन

AP EAMCET Result 2023 Manabadi OUT: घोषित हुए आंध्र प्रदेश EAMCET परीक्षा के परिणाम, cet.apsche.ap.gov.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 14, 2023, 12:00 PM IST

AP EAMCET Results 2023 Manabadi Declared on cet.apsche.ap.gov.in: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP EAMCET 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को आज 14 जून को आधिकारिक वेबसाइट - cet.apsche.ap.gov.in पर जारी किया गया, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Image

आंध्र प्रदेश EAMCET परीक्षा के परिणाम

Andhra Pradesh State Council of Higher Education (APSCHE) AP EAMCET 2023 Result की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को आज 14 जून को आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की आधिकारिक वेबसाइट - cet.apsche.ap.gov.in पर ठीक 10:30 बजे जारी किया गया, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, उनके लिए 15 से 19 मई तक जबकि कृषि और फार्मेसी स्ट्रीम से जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, उनके 22 और 23 मई तक AP EAMCET 2023 परीक्षा का आयोजन किया गया था।

एपी ईएएमसीईटी परिणाम 2023 — How to check AP EAMCET Result 2023 Online

सबसे पहले Cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।

EAPCET परीक्षा नाम के आइकन पर क्लिक करें

स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।

जरूरी डिटेल डालें और लॉगिन करें।

अपना रिजल्ट चेक करें।

Direct Link for - AP EAMCET Result 2023

किसने जारी किया परिणाम

Education Minister Botsa Satyanarayana ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AP EAMCET results की घोषणा की। उम्मीदवार cets.apsche.ap.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं।

एपी ईएएमसीईटी परिणाम 2023 जारी, जानें आगे क्या है?

एपी ईएएमसीईटी के परिणाम के बाद, अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा जिससे प्रवेश प्रवेश मिल सकेगा। AP EAMCET काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा नतीजों के बाद की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article