एजुकेशन

AP 10th Class Supplementary Results: जारी हुआ आंध्र प्रदेश एसएससी का रिजल्ट, bse.ap.gov.in पर करें चेक

AP 10th Class Supplementary Results, AP SSC Result 2026 Declared: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने आaज यानी 19 जून को एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा (ASE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

AP 10th Class Supplementary Results: ऐसे चेक करें आंध्र प्रदेश 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट

AP 10th Class Supplementary Results, AP SSC Result 2026 Declared: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने आज यानी 19 जून को एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा (ASE) 2026 का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर (AP 10th Class Supplementary Results) दिया है। कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब BSEAP की वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (AP SSC Result 2026) सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स माना मित्रा, WhatsApp और DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 25 मई से 4 जून, 2026 तक आयोजित की गई थी। यह एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित किया गया था जिनके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

AP 10th Class Supplementary Results 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSEAP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEAP SSC Suplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AP 10th Class Supplementary Results: स्कोर काड पर होनी चाहिए ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. विषयवार मार्क्स
  7. कुल मार्क्स
  8. ग्रेड
  9. रिजल्ट का स्टेटस

AP 10th Class Supplementary Results

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कामों, खासकर एडमिशन के लिए अपने AP SSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

AP SSC Result 2026: वॉट्सऐप के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

आंध्र प्रदेश एसएससी का रिजल्ट स्टूडेंट्स वॉट्सऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं। एपी एसएससी सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट 2026 पाने के लिए, स्टूडेंट्स "Mana Mitra" के WhatsApp नंबर 9552300009 पर 'Hi' मैसेज भेज सकते हैं और उसके साथ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि भी भेज सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article