एजुकेशन

Allahabad High Court Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट रिजल्ट स्टेनो और ग्रुप सी पदों के लिए जारी, allahabadhighcourt.in पर करें चेक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 20, 2023, 04:32 PM IST

Allahabad High Court Result 2023: इलाहाबाद हाईकोर्ट रिजल्ट 2023 स्टेनो, ग्रुप सी, ग्रुप डी और ड्राइवर पदों के लिए 19 जनवरी 2023 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in और recruitment.nta.nic.in की मदद से परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इलाहाबाद हाईकोर्ट रिजल्ट 2023

Photo : iStock

Allahabad High Court Result 2023: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.nta.nic.inas से भी रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। पदों के लिए अंतिम आंसर की भी जारी कर दी गई है। रिजल्ट 19 जनवरी, 2023 को घोषित किए गए हैं।

नोटिस में लिखा है, 'उपर्युक्त पदों के लिए स्टेज- 1 परीक्षा का रिजल्ट आज (19.01.2023) जारी किया जा रहा है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का परिणाम / उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम यानी प्रोविजनल है। स्टेज 1 परीक्षा रिजल्ट आंसर की के आधार पर तैयार किए गए हैं और 19 जनवरी को जारी हुए हैं।'

Allahabad High Court Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट परिणाम 2023 - ऐसे करें डाउनलोड?

  1. आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in और recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
  2. रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें और उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, ग्रुप सी (क्लेरिकल कैडर), ड्राइवर ग्रेड-IV और ग्रुप डी कैडर के तहत आयोजित भर्ती परीक्षाओं के स्टेज-1 रिजल्ट की घोषणा शामिल है।
  3. उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीकृत भर्ती 2022-23 को भी चेक कर सकते हैं।
  4. इसके बाद आंसर की के लिंक को भी क्लिक करें।
  5. दोनों को डाउनलोड करके जरूरत पड़ने पर एक कॉपी अपने पास रख लें।
इलाहाबाद में माननीय हाईकोर्ट के तहत जिला न्यायालयों के लिए 'द उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट 2022-23' के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 10 दिसंबर, 2022 से 18 दिसंबर, 2022 तक परीक्षा आयोजित की थी।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article