Allahabad HC HJS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से हायर ज्यूडिशियल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Allahabad High Court की ऑफिशियल वेबसाइट apps.allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हायर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Allahabad HC HJS के लिए करें अप्लाई
स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apps.allahabadhighcourt.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद के लिंक पर Direct Recruitment to UPHJS 2023 के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4: अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर जाएं।
स्टेप 5: इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Allahabad High Court Recruitment 2024 नोटिफिकेशन यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1400 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए 1200 रुपये फीस तय है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के लिए 750 रुपये फीस है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विस में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ वकालत के क्षेत्र में 7 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से ज्यादा और 45 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
