एजुकेशन

AKTU Result 2026 : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीटेक 8th सेमेस्टर रिजल्ट, देखें डायरेक्ट Link

AKTU Result 2026 : यूनिवर्सिटी के एग्जाम रेगुलेटर दीपक नगरिया द्वारा जारी इस आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 7 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के महज कुछ ही दिनों के अंदर बोर्ड ने लास्ट ईयर के छात्रों का परिणाम जारी कर दिया है, जिससे कि छात्रों को नौकरी या फिर हायर एजुकेशन में कोई देरी न हो।

Image

AKTU Result 2026

AKTU Result 2026 : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2025-26 सेमेस्टर परीक्षाओं के तहत बीटेक चतुर्थ वर्ष (Final Year) के आठवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। आधिकारिक लेटर के अनुसार ये रिजल्ट सिर्फ रेगुलर छात्र-छात्राओं के लिए जारी किया गया है।

कब से कब तक हुए एग्जाम ?

यूनिवर्सिटी के एग्जाम रेगुलेटर दीपक नगरिया द्वारा जारी इस आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 7 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के महज कुछ ही दिनों के अंदर बोर्ड ने लास्ट ईयर के छात्रों का परिणाम जारी कर दिया है, जिससे कि छात्रों को नौकरी या फिर हायर एजुकेशन में कोई देरी न हो।

यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि छात्र अपना परिणाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को www.aktu.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके छात्र रोल नंबर की मदद से सीधे अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में एकेटीयू से संबद्ध उत्तर प्रदेश के सभी संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों को भी लेटर भेजकर जानकारी दी है। कॉलेजों से कहा गया है कि वे अपने संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस संबंध में सूचित करते हुए अपने स्तर से जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

लास्ट ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है। ऐसे में छात्रों को थोड़ा धैर्य रखने और सीधे आधिकारिक वन व्यू पोर्टल पर ही अपना क्रेडेंशियल दर्ज करने की सलाह दी जाती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article