एजुकेशन

AISSEE Final Answer Key 2025: जारी हुई कक्षा 6 और 9 के लिए AISSEE फाइनल आंसर की, केवल इस लिंक से करें चेक

AISSEE Final Answer Key 2025 Check: कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इन्हें exam.nta.ac.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

Image

कक्षा 6 और 9 के लिए AISSEE फाइनल आंसर की

AISSEE Final Answer Key 2025 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इन आंसर की को AISSEE Official Website exam.nta.ac.in/AISSEE पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से AISSEE Final Answer Key 2025 Check कर सकते हैं।

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। कक्षा 6 के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक और कक्षा 9 के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

कक्षा 6 और कक्षा 9 दोनों में प्रवेश के लिए परीक्षा ओएमआर आंसर शाीट्स पर आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 5 मई को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 7 मई, 2025 को बंद कर दी गई थी। एनटीए ने आज फाइनल आंसर की जारी की है।

AISSEE Final Answer Key 2025 Download करने का तरीका

AISSEE फाइनल आंसर की 2025 ऐसे करें डाउनलोड

1. AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं exam.nta.ac.in/AISSEE/

2. होम पेज पर उपलब्ध निम्नलिखित दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें।

FINAL ANSWER KEY CLASS 9 (AISSEE 2025) for Exam Dated - 05.04.2025

FINAL ANSWER KEY CLASS 6 (AISSEE 2025) for Exam Dated - 05.04.2025

3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार फाइनल आंसर की देख सकते हैं।

इसके लिए क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक और AISSEE-2025 के सभी विषयों में कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करता है, तो वह मौजूदा सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र है। हालाँकि, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं। उन्हें अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रवेश परीक्षा में पारस्परिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article