एजुकेशन

AISSEE Answer Key : सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम आंसर की कब होगी जारी? https://exams.nta.nic.in से कर सकेंगे चेक

AISSEE Answer Key 2026 : AISSEE 2026 परीक्षा रविवार 18 जनवरी 2026 को देश भर के 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। छात्र मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रोविजनल आंसर की से अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। जल्द ही आंसर की जारी होगी।

Image

Sainik School Entrance Exam Answer Key

AISSEE Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 की आंसर की जारी करेगी। ट्रेंड्स के अनुसार एजेंसी जनवरी 2026 के आखिर तक प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन जारी कर सकती है। जिन कैंडिडेट्स ने एंट्रेंस टेस्ट दिया था वे बोर्ड द्वारा जारी किए जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर ऑनलाइन आंसर की PDF चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

कब हुई थी परीक्षा ? AISSEE Exam Date

AISSEE 2026 परीक्षा रविवार 18 जनवरी 2026 को देश भर के 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। छात्र मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रोविजनल आंसर की से अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। अगर किसी छात्र को आंसर की में कोई गलती मिलती है तो वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन अपनी ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

AISSEE Answer Key से जुड़े जरूरी अपडेट्स :

  • NTA जल्द ही जनवरी 2026 के आखिर तक प्रोविजनल AISSEE 2026 आंसर की ऑनलाइन जारी करेगा।
  • आंसर की exams.nta.nic.in-sainik-school-society पर उपलब्ध होगी।
  • कैंडिडेट मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके स्कोर का अनुमान लगाने के लिए PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें AISSEE Answer Key

  • सैनिक स्कूल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ व दिए गए स्कियोरिटी पिन डालें।
  • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
NTA ने दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया था। कक्षा 6 के लिए छात्रों से 125 मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन किए गए थे जिसे हल करने के लिए छात्रों को 150 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा का समय दिन में 2 बजे से लेकर 4:30 बजे तक था। कक्षा 9 के छात्रों को 150 मिनट का समय दिया गया था। इसका समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 4:30 बजे तक था।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article