एजुकेशन

IIT Bombay Mid Semester Exam 2026: आईआईटी बॉम्बे ने स्थगित किए मिड-सेमेस्टर एग्जाम, यहां देखें संशोधित एग्जाम शेड्यूल

IIT Bombay Mid Semester Exam Postponed: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक ये परीक्षाएं अब 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी।

Image

स्थगित हुई आईआईटी मुंबई मिड सेमेस्टर एग्जाम की परीक्षा

IIT Bombay Mid Semester Exam Postponed: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव (IIT Bombay Mid Semester Exam Postponed) किया है। संस्थान की ओर से पहले 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को अब स्थगित कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक ये परीक्षाएं अब 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। संस्थान ने साफ किया है कि नई तारीखों पर होने वाली परीक्षाएं पहले जारी किए गए टाइमटेबल के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

बता दें परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला स्टूडेंट स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा और परामर्श के बाद लिया गया है। संस्थान का कहना है कि इस बदलाव का एक उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और छात्रों के लिए स्पष्ट बनाना भी है। परीक्षा की निगरानी और संचालन से जुड़े नियमों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए एक नई समिति का गठन किया गया है।

इंविजिलेटर्स को एसओपी तैयार करने का समय

इस समिति में छात्रों को भी समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। समिति को इंविजिलेटर्स यानी परीक्षा पर्यवेक्षकों के लिए स्पष्ट और छात्र-केंद्रित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करने का समय मिलेगा। नए SOP के जरिए परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों की भूमिका, जिम्मेदारियों और विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

एकेडमिक मिसकंडक्ट का नियम

इसके अलावा रिवाइज्ड गाइडलाइंस एग्जाम के फेयर और एक जैसे कंडक्ट को पक्का करने के लिए एकेडमिक मिसकंडक्ट के बारे में और साफ नियम भी बनाएंगी। बता दें आईआईटी बॉम्बे के बी.टेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी के चलते संस्थान ने एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article