NCERT Class 9 Mathematics New Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 9वीं क्लास की दो नई टेक्स्टबुक उपलब्ध कराने की घोषणा की है। 9वीं क्लास की गणित की पुस्तक, गणित मंजरी भाग 2 प्रिंट हो चुकी है और 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं कक्षा 9वीं की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड भाग 2, 30 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस बीच कक्षा 9वीं के छात्र लगातार मैथ्स की पुस्तक को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि NCERT 9वीं की किताब में फॉर्मुले के अलावा किन कॉन्सेप्ट्स पर खास फोकस रहने वाला है।
बता दें कक्षा 9 की नई किताबें NEP 2020 और NCF-SE 2023 के तहत बदले गए करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार की गई हैं। एनसीईआरटी ने कहा है कि ये नई किताबें छात्रों की बदलती सीखने की जरूरतों को पूरा करने और स्कूलों को करिकुलम में हुए बदलावों को लागू करने में मदद करने के लिए बनाई गई हैं।
नया मैथमेटिक्स करिकुलम
नए मैथमेटिक्स करिकुलम में कंप्यूटेशनल थिंकिंग, समस्या समाधान, गणितीय तर्क और वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों पर विशेष जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में ऐसी समझ विकसित करना है, जिससे वह किसी समस्या को केवल तय तरीके से हल करने के बजाय उसके पीछे के तर्क को भी समझ सकें और जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरीकों से समाधान खोज सकें।
नई सीक्वेंसिंग और रीस्ट्रक्चरिंग के लिए
बता दें पहले की गणित की किताब और नई किताबों में काफी अंतर हैं। पुराने एनसीईआरटी स्ट्रक्चर में 14 यूनिट्स थे, जबकि नए करिकुलम में 15 थीम्स हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह टॉपिक्स की नई सीक्वेंसिंग और रीस्ट्रक्चरिंग के लिए किया गया है।
पाठ्यक्रम में भारतीय गणितीय परंपरा
पाठ्यक्रम में इंडियन मैथेमेटिकल ट्रेडिशन को भी स्थान दिया गया है। प्रमुख भारतीय गणितज्ञों और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को संबंधित विषयों और अध्यायों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे विद्यार्थियों को गणित की अवधारणाओं के साथ-साथ भारत की गणितीय विरासत को समझने का अवसर भी मिलेगा।
