Air Force Agniveer Vayu City Intimation Slip 2025 Released: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर अग्निवीर वायु शहर सूचना पर्ची 2025 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा शहर पर्ची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, अग्निवीर वायु शहर सूचना पर्ची 2025 उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर की पहचान करने में मदद करती है। लेकिन इस एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, उसे अलग से जारी किया जाएगा
कब है परीक्षा? Air Force Agniveer Vayu Exam 2025 Date
अग्निवीर वायु परीक्षा 2025 का आयोजन 25 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी विवरण, जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार संख्या, फोटो, हस्ताक्षर आदि, सत्यापित कर लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड, Air Force Agniveer Vayu Exam 2025 Admit Card Date
वायु सेना अग्निवीर वायु एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। अब चूंकि परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर को किया जाएगा, यानी 22 सितंबर के आसपास आप एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अग्निवीर वायु सिटी पर्ची 2025 की मुख्य विशेषताओं के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:-
| संगठन | भारतीय वायु सेना (IAF) |
| परीक्षा का नाम | अग्निवीर वायु |
| कुल रिक्तियां | अग्निवीर वायु 02/2026 |
| परीक्षा तिथि | 25 सितंबर, 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in/AV/ |
