AIIMS Paramedical Staff Admit Card 2026 Released: एम्स पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIIMS Paramedical Staff Admit Card 2026) खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (AIIMS Paramedical Staff Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें एम्स बीएससी पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड पर निर्धारित होगी। उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS Paramedical Staff Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS Paramedical Staff Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AIIMS Paramedical Staff Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
AIIMS Paramedical Staff Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर श्रुटि पाए जाने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड पर नाम रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर आपको दोबारा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
AIIMS Paramedical Staff Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
एम्स पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
