एजुकेशन

AIIMS INI SS 2025 Result: जारी हो गया एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा का रिजल्ट, aiimsexams.ac.in से करें चेक

AIIMS INI SS 2025 Result Declared: एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को aiimsexams.ac.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो खबर में दिए Direct Link से परिणाम देख सकते हैं।

Image

जारी हो गया एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा का रिजल्ट (Image - Canva)

AIIMS INI SS 2025 Result Download Link: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स नई दिल्ली ने डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एम.सीएच.) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन संस्थान आवंटन के दूसरे दौर का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को बता दें कि जुलाई शैक्षणिक सत्र के लिए परिणाम जारी किए गए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो खबर में दिए Direct Link से परिणाम देख सकते हैं।

AIIMS INI SS 2025 Result Website

एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा का रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी किया गया है।

यह दौर एम्स नई दिल्ली के साथ-साथ भारत के अन्य चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS), और श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) शामिल हैं।

AIIMS INI SS 2025 Result Pdf में चयनित छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं और प्रत्येक उम्मीदवार को आवंटित संस्थान भी देखने को मिलेगा। उम्मीदवार अपनी प्रवेश स्थिति और इस दौर में उन्हें आवंटित संस्थान की पुष्टि के लिए आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।

AIIMS INI SS 2025 Result Download

उम्मीदवार एम्स द्वितीय दौर सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Important Announcements के नीचे देखें
  • अब Result of the 2nd Round of Online Seat Allocation of INI-SS July 2025 Session. पर क्लिक करें

टैब पर क्लिक करें।

  • अब पीडीएफ खुल जाएगा, जहां आप रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एम्स परीक्षाओं और प्रवेश 2025 के बारे में अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।

    Neelaksh Singh
    नीलाक्ष सिंहauthor

    नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article