एजुकेशन

Rajasthan 9th 11th Yearly Exam 2026: राजस्थान 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से होंगी शुरू, यहां देखें डेटशीट और जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan 9th 11th Yearly Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं में नए अकादमिक सत्र को देखते हुए बदलाव किए गए हैं। अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होने वाले हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपना शेड्यूल जरूर चेक करें।

Image

राजस्थान कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू (Photo- Canva)

Rajasthan 9th 11th Yearly Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन के साथ रिजल्ट की संभावित तिथियों की भी घोषणा की गई है। 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एग्जाम डेट शीट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों बदला गया वार्षिक परीक्षाओं का समय

बता दें कि पहले कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 अप्रैल से किया जाना था। लेकिन नए अकादमिक सत्र को देखते हुए परीक्षाओं की डेट में बदलाव किए गए और अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल की बजाए 7 मार्च से शुरू होगी।

कब से कब तक होगी 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं

बता दें कि राजस्थान 9वीं और 11वीं दोनों की ही परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से किया जाएगा। यानी एक अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं अब 7 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समापन 19 मार्च को होगा। इसके बाद रिजल्ट की तैयारी शुरू होगी।

राजस्थान क्लास 9 एग्जाम डेटशीट

तारीखदिनविषय
7 मार्च, 2026शनिवारअंग्रेज़ी
9 मार्च, 2026सोमवारहिंदी
10 मार्च, 2026मंगलवारअंक शास्त्र
11 मार्च, 2026बुधवारसामाजिक विज्ञान
12 मार्च, 2026गुरुवारपंजाबी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी
13 मार्च, 2026शुक्रवारविज्ञान
14 मार्च, 2026शनिवारस्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा
16 मार्च, 2026सोमवारसूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ
17 मार्च, 2026मंगलवारराजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन और वीरता की परंपरा

राजस्थान क्लास 11 एग्जाम डेटशीट

तारीखदिनविषय
7 मार्च, 2026शनिवारस्वतंत्रता के बाद का स्वर्णिम भारत
9 मार्च, 2026सोमवारअंग्रेजी (अनिवार्य)
10 मार्च, 2026मंगलवारहिंदी (अनिवार्य)
11 मार्च, 2026बुधवारकृषि जीवविज्ञान / जीवविज्ञान / राजनीति विज्ञान / टाइपिंग – अंग्रेजी
12 मार्च, 2026गुरुवारअर्थशास्त्र
13 मार्च, 2026शुक्रवारलोक प्रशासन
14 मार्च, 2026शनिवारड्राइंग / टाइपिंग – हिंदी
16 मार्च, 2026सोमवारकृषि रसायन विज्ञान / रसायन विज्ञान / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास
17 मार्च, 2026मंगलवारगृह विज्ञान / भूगोल
18 मार्च, 2026बुधवारवैकल्पिक गणित / संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान
19 मार्च, 2026गुरुवारअंग्रेजी साहित्य / समाजशास्त्र

कब जारी होगा RBSE 9th 10th रिजल्ट 2026

राजस्थान कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद रिजल्ट 25 मार्च तक जारी किया जाएगा। बता दें कि यह एक संभावित तिथि है।

खत्म हुआ क्लास प्रमोशन सिस्टम

हाल ही में राजस्थान बोर्ड ने शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं से 8वीं क्लास के बीच होने वाले प्रमोशन सिस्टम को खत्म कर दिया है। इसका अर्थ ये है कि अगर बच्चा परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहता है तो उसे फेल माना जाएगा, न कि अगली क्लास में उसे प्रमोट किया जाएगा। अगली क्लास में जाने के लिए उसे फिर से पढ़ना होगा। इतना ही नहीं, इस बदलाव के साथ बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त न करने वाले छात्रों को सुधार करने का एक और मौका दिया जाएगा। इसमें उन्हें 45 दिन के भीतर सुधार परीक्षा में शामिल होना होगा और न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article