एजुकेशन

AIBE XVIII Admit Card 2023: एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

AIBE XVIII Admit Card 2023, BCI AIBE XVIII Exam Date 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एआईबीई एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE XVIII Admit Card 2023

AIBE XVIII Admit Card 2023, BCI AIBE XVIII Exam Date 2023: एआईबीई 18वीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना एडमिट कार्ड (AIBE XVIII Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त कर सकेंगे।

AIBE XVIII Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 29 अक्टूबर को किया जाएगा। एआईबीई 18वीं परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

AIBE XVIII Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड 20 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download AIBE XVIII Admit Card 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एआईबीई 18वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

BCI AIBE XVIII Exam 2023: एआईबीई 18वीं पासिंग मार्क्स

एआईबीई 18वीं परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article